नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयवाड़ा में किया सरस मेले का उद्घाटन- आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रहे मौजूद विजयवाड़ा, (आंध्र प्रदेश)। यह भी पढ़ें- भारत 2047 से पहले आत्मनिर्भर बन सकता है: राष्ट्रपतिसरस मेले में महिलाओं के स्टॉल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विजयवाड़ा के पुन्नमी घाट पर आयोजित राष्ट्रीय सरस मेला का उद्घाटन किया। आंध्र प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे इस मेले में विभिन्न राज्यों से 650 महिलाओं ने हस्तशिल्प, हथकरघा, साड़ियां, मिट्टी, धातु और लकड़ी की कलाकृतियों के स्टॉल्स लगाए हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ वर्षों पहले तक जहां ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सिर्फ परिवार के कामकाज में सहयोग क...