पहले दुबई की कराई सैर, फिर निवेश के नाम पर 50 लोगों से ठग लिए 80 करोड़
प्रमुख संवाददाता, मार्च 26 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दुबई की सैर कराकर ठगों ने कंपनी में निवेश के नाम पर बेहतर रिटर्न और लुभावने ऑफर कर लालच दिया और देश भर के 50 से ज्यादा लोगों से 80 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। कानपुर के 30 से ज्यादा लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं। इनमें से एक पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने ने कंपनी मालिक पश्चिम बंगाल के वर्धमान के रहने वाले बबलू मंडल और उसकी पत्नी सर्वमनी मंडल पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। रायपुरवा के रहने वाले शैलेंद्र कुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक दो वर्ष पहले उनके मित्र नीतिश कुमार और अमित श्रीवास्तव ने इनवेस्टमेंट कंपनी के बारे में बताया। कहा, कंपनी फोरेक्स मार्केट में ट्रेडिंग करती है और पांच से छह प्रतिशत मासिक का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.