भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर जिला पुलिस बल के लिए सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार से सदर अस्पताल में अभ्यर्थियों के शारीरिक जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई।अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार ने बताया कि पहले दिन 96 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच पूरी हुई। बता दें कि चयनित कुल 645 अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच होगी। अभ्यर्थियों के चिकित्सकीय जांच के लिए विशेष चिकित्सा पर्षद या मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड में शामिल 13 चिकित्सा पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच की। जांच प्रक्रिया अस्पताल के पीकू वार्ड परिसर में आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- भागलपुर : जिला पुलिस बल के अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच शुरू शारीरिक जांच के लिए दो सर्जन, दो फिजिशियन, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, दो हड्डी रोग ...