प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी-2026) का आगाज सोमवार से हो गया। पहले दिन हुई दो पालियों की परीक्षा में तकरीबन 85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से जारी आकड़े के अनुसार प्रथम पाली में 896 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 750 उपस्थित और 146 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 84 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं द्वितीय पाली में 1089 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 946 ने परीक्षा दी, जबकि 143 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 87 प्रतिशत रही। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1985 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें 1696 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 289 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहले दिन की औसत उपस्थिति लगभग 85 प्रतिशत दर्ज की गई।पहले दिन एमसीए, एमएसस...