पहले दिन 75 निशानेबाजों ने साधा लक्ष्य
आगरा, अगस्त 7 -- भारत में पहली बार आयोजित हो रही प्रथम आरएबीएसएआई नेशनल ओपन हंटर फील्ड टारगेट (एचएफटी) शूटिंग चैंपियनशिप का शुक्रवार को अरतौनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, एकाग्रता और सुरक्षित शूटिंग खेलों के प्रति रुचि विकसित करना है। रिमफायर एंड एयर राइफल्स बेंचरेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के बारे में चेयरमैन रजत विज और अध्यक्ष हिना विज ने बताया कि भारत में पहली बार इस स्तर की हंटर फील्ड टारगेट प्रतियोगिता हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के 75 निशानेबाज भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में .177 कैलिबर एयर राइफल का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.