प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार को जिले के 42 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। पहले दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 32,688 अभ्यर्थियों में से 25,950 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 6,738 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। किसी भी केंद्र से नकल, सॉल्वर गिरोह की सक्रियता अथवा अन्य किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के 42 केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरूपरीक्षा की प्रक्रिया पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय से शुरू कर दी गई थी। अ...