पहले दिन 65 हजार बहनों ने बसों में किया मुफ्त सफर
बांदा, अगस्त 27 -- बांदा। रक्षाबंधन पर्व में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन रोडवेज बसों में अभी से बहनों की भीड़ उमड़ने लगी है। गुरुवार को रोडवेज बस स्टैंड में हर बस आते ही चढ़ने के लिए होड़ मच गई, लंबी लाइनों में बहनों को मशक्कत करनी पड़ी। पहले दिन करीब 65 हजार महिलाओं ने बसों में मुफ्त सफर किया। हालांकि उन्हें काफी दुश्वारियां भेजी झेलनी पड़ीं। रोडवेज बसों में जगह न होने से उन्हें प्राइवेट वाहन पकड़ने पड़े। शासन ने रक्षाबंधन पर्व पर तीन दिन के लिए बहनों व उनके एक-एक सहयात्री के लिए मुफ्त यात्रा का इंतजाम किया है। इससे ग्रामीण अंचलों की बहनें मायके के लिए निकल पड़ी हैं। बारिश के बीच गुरुवार को रोडवेज बस स्टैंड में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ये कि बस में सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की तक होती रही। प्रयागराज जा रही ममता ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.