पहले दिन 56 फीसदी बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
हमीरपुर, जून 28 -- हमीरपुर। जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। 1.36 लाख के सापेक्ष पहले दिन बूथों में कुल 56 फीसदी बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। इस अभियान का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल से हुआ। यहां जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.सीबी राजपूत, डॉ.राजीव शाक्य, जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.राजपूत ने बताया कि अभियान के चलते कुल 136907 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 598 बूथ बनाए गए हैं। पहले दिन बूथ दिवस पर कुल 56 फीसदी बच्चों को दवा पिलाई गई है। अब सोमवार से पांच दिनों तक टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। गत अभियान के मुकाबले इस बार बूथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.