कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड कड़ा के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग ने सत्र के पहले ही दिन उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 51 बच्चों का नामांकन कर रिकॉर्ड बनाया।विद्यालय के शिक्षक अजय साहू ने बताया कि नामांकन अभियान की शुरुआत से पहले ही गांव में सर्वे कर संभावित विद्यार्थियों की सूची तैयार कर ली गई थी। अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने से पहले ही दिन बड़ी संख्या में बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित हो सका है। नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालय परिसर को उत्सव की तरह सजाया गया। प्रधानाध्यापिका रूपा साहू एवं सहायक शिक्षिका शशि राठौर ने बच्चों को रोली-चंदन का टीका लगाकर और पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। बताया कि विद्यालय का लक्ष्य है कि गांव के कम से कम 500 बच्चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.