बरेली, अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा शनिवार को सकुशल और शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। पहले दिन की परीक्षा के दौरान 4023 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा तो कुशलतापूवर्क संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को 19 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई है। शनिवार को पहले दिन की परीक्षा में दोनों पालियों में 17472 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मगर पहली पाली में बुलाए गए 8736 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 6689 ही पहुंचे, 2047 ने यह परीक्षा छोड़ दी। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा: पहले दिन 8130 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 2814 रहे गैर हाजिर इसी तरह दूसरी प...