आगरा, मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा शनिवार को आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते किसी सेंटर पर कोई मुन्नाभाई नहीं पकड़ा गया। 35 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा ही नहीं दी। दोनों पालियों में 23520 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। 15315 अभ्यर्थी ही आए। 8205 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कमिश्नरेट के सिटी जोन में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। 35 अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा आयोजित कराने के लिए लगाए गए थे। एसटीएफ, एसओजी और एलआईयू भी अलर्ट थे। पहली पाली में 11760 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। 7598 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 4162 अभ्यर्थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.