गोंडा, मार्च 18 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बारहवीं परीक्षा संपन्न होने के बाद बुधवार से शहर के चार मूल्यांकन केन्द्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू किया गया है। पहले दिन के चलते शिक्षकों के ड्यूटी स्थल पर प्रक्रिया पूरी करने में थोड़ी देर लगी, जिसके चलते मूल्यांकन भी देर से शुरू कराया गया। चार केंद्रों पर पहले दिन कुल 3178 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया है। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने जीआईसी, जीजीआईसी, टॉमसन इंटर कॉलेज व स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए परीक्षकों को निर्देश दिए। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि शहर के पीएमश्री जीजीआईसी में और शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में दसवीं और ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.