लखनऊ, अप्रैल 25 -- - मुकदमा दर्ज कर तीन सहायक अध्यापक को किया गिरफ्तार- एटा में कूटरचित प्रवेशपत्र के साथ पकड़ा गया एक आरोपीलखनऊ, विशेष संवाददातापुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा कड़े सुरक्षा घेरे में संपन्न कराई। श्रावस्ती को छोड़कर अन्य 74 जिलों में 1053 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा के दौरान पहले दिन दोनों पालियों में लगभग 25 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। भर्ती बोर्ड के अनुसार दोनों पालियों की लिखित परीक्षा में कुल 8,44,066 अभ्यर्थियों के स्थान पर 6,35,856 (75.33%) अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।परीक्षा के दौरान गड़बड़ी के प्रयास में एटा में एक अभ्यर्थी और कानपुर नगर में तीन सहायक अध्यापकों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा : पहले दिन दोनों पालियों में 11 केन्द्रो...