पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। पुलिस भर्ती एवं प्रोनन्न्ति बोर्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय नागरिक पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा शनिवार को पहले दिन जिले में दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 2880 अभ्यर्थियों में से 2027 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी जबकि 853 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। डीएम, एसपी समेत प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का मौका मुआयना किया। परीक्षा के दौरान कहीं से भी कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। अब रविवार को भी दूसरे दिन दो पालियों में परीक्षा होनी है।शनिवार से शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को हुई परीक्षा में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,एसएन इंटर कॉलेज,रामा इंटर कॉलेज,उपाधि महाविद्यालय,राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.