पहले दिन 1893 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी पुलिस भर्ती परीक्षा
संभल, जून 8 -- यूपी पुलिस में सिपाही और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए सोमवार को जिले में 13 केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन पहली पाली में 3716 तो दूसरी पाली में 3703 अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा दी। कुल 7419 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं पहली पाली में 940 व दूसरी पाली में 953 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई। परीक्षा के बीच सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस की तैनाती रही। वहीं मंगलवार व बुधवार को भी इन्हीं 13 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। सिपाही नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा रविवार को दो पालियों में 13 केंद्रों पर हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक संपन्न हुई। 13 केंद्रों पर पहली पाली में आयोजित परीक्षा में कुल 4656 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.