रामपुर, जून 15 -- रामपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग सप्ताह सोमवार से प्रारंभ हो गया। शुभारंभ किला परिसर स्थित उद्यान पार्क में किया गया, जिसका उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहन लाल सैनी द्वारा फीता काटकर किया गया। जहां मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की उपस्थिति में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। डीसीबी चेयरमैन और सीडीओ ने जनपदवासियों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने तथा योग को अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली विकसित करने की अपील की। योग सत्र में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार आर्य, हार्डफुनेस से डॉ. कुलदीप सिंह चौहान एवं डॉ. मुनीश चन्द्र शर्मा, पतंजलि योग संस्थान से तुषार शर्मा एवं मनोज सिंह, क्रीड़ा भारती से...