भभुआ, अप्रैल 8 -- रामपुर प्रखंड की सबार और भितरीबांध पंचायत में होना है पैक्स चुनाव अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य के लिए 11 ने दाखिल किया पर्चा (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की सबार और भितरीबांध पंचायत में होनेवाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रथम दिन बुधवार को अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए 14 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष भितरीबांध में 9 लोगों ने नामांकन पर्चा भरा है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार जायसवाल, राजू सिंह व सात लोगों ने सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल किया। सबार पंचायत में 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। इनमें अध्यक्ष पद के लिए धर्मेन्द्र सिंह व सदस्य पद के लिए चार लोग शामिल हैं। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों के समर्थकों की काफी भीड़ देखी गयी...