फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। उत्तर प्रदेश भर्ती प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को सात केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। प्रति पाली में 1920 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। पहले दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 3840 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1250 परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। जबकि 2592 ने परीक्षा दी। परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी केन्द्र छावनी के रूप में तब्दील रहे। साथ ही अन्य खुफिया इकाइयां भी सक्रिय रहीं। दरोगा एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा दो दिन और दो पालियों में होनी हैं। पहले दिन शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। सभी केन्द्रों में अभ्यर्थियों गहन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पूर्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.