बाराबंकी, जून 29 -- बाराबंकी, संवाददाता। पांच साल तक के बच्चों को पोलियो से मुक्त रखने के लिए रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। रविवार को बूथों पर स्वास्थ्य विभागों की टीमों ने पोलियो की खुराक पिलाई। सोमवार से पांच दिन तक घर-घर टीमें जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। पहले दिन एक लाख 88 हजार 965 बच्चों ने दवा पी। अभियान की शुरुआत जिला महिला अस्पताल में अपर निदेशक स्वास्थ्य अयोध्या मण्डल डॉ. बीके चौहान ने की। 4.75 लाख बच्चों को पिलाई जानी है खुराक: सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि जिले में 0 से 5 साल तक के चार लाख 75 हजार 429 बच्चे हैं जिनको पोलियो की खुराक देनी है। यह भी पढ़ें- 7.61 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलियो रोधी खुराक, परिजन से भी दवा पिलाने की अपील जिला महिला अस्पताल से बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने का शुभारंभ किया गया। मौके पर...