रिषिकेष, अप्रैल 17 -- चारधाम यात्रा से दो दिन पूर्व शुक्रवार को ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया। पहले दिन 1,600 से अधिक यात्रियों ने धामों की यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों के यात्री शामिल रहे। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए चारधाम ट्रांजिट केंद्र और यात्रा बस अड्डे पर काउंटर सुबह पांच बजे बाद से ही खोल दिए गए थे। सात बजे के बाद यात्री भी रजिस्ट्रेशन के लिए कांउटरों पर जुटने शुरू हुए। लाइन में यात्रियों खड़ा होकर परेशान न होना पड़े, इसके लिए कुर्सियां लगाई गईं थीं। वहीं, ट्रांजिट केंद्र में यात्रियों के विश्राम के लिए परिसर में जर्मन हैंगर, टेंट की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें रजिस्ट्रेशन के बाद विभिन्न राज्य के महिला और पुरुष यात्री विश्राम भी करते दिखे। यह भी पढ़ें- च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.