गंगापार, अप्रैल 1 -- शैक्षिक सत्र के आरंभ के प्रथम दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बुदौना में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को नई किताबें वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी, अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों को उल्लासपूर्ण माहौल में पुस्तकें वितरित की गईं। इस मौके पर शिक्षक नेता राजेश शुक्ल, इंचार्ज प्रधानाध्यापक ज्योति शुक्ला, सहायक अध्यापक सुमन दुबे, उषा ओझा, रघुवंशमणि त्रिपाठी, नीरा सरोज, मिलन सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.