पहले दिन ही मकान गणना पूरी की, डीएम ने किया सम्मानित
बरेली, मई 22 -- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अभियान का शुक्रवार से जिले में आरंभ हो गया। अभियान के पहले ही दिन ग्राम भरतौल में तैनात सहायक अध्यापक आनंद कुमार ने निर्धारित एचएलबी क्षेत्र में मकानों की गणना का कार्य पूरा कर लिया। रिकॉर्ड समय में काम पूरा करने पर उनको जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। प्रशासन के अनुसार सदर तहसील के ग्राम भरतौल स्थित एचएलबी संख्या-1384 में आनंद कुमार ने रिकॉर्ड समय में सर्वे कार्य पूरा किया। इस उपलब्धि पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- आज से घर-घर शुरू हुई मकानों की गणना इस दौरान एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, तहसीलदार भानु प्रताप सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.