इटावा औरैया, मार्च 26 -- शहर में रोडवेज बसों के प्रवेश पर लागू नई व्यवस्था के पहले ही दिन मिला-जुला असर देखने को मिला। प्रशासन के तय नियमों के बावजूद कई स्थानों पर अव्यवस्था बनी रही। खासकर इटावा डिपो की बसों को लेकर मनमानी की शिकायतें सामने आईं, जहां चालक निर्धारित बस स्टैंड पर बस खड़ी करने के बजाय तिराहे और चौधरी पेट्रोल पंप के पास बसें खड़ी करते नजर आए। इससे यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य पर सवाल खड़े हो गए। गुरुवार को लागू व्यवस्था के तहत केवल इटावा, औरैया, सैफई, शिकोहाबाद और फर्रुखाबाद डिपो की बसों को शहर में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद अन्य डिपो, खासकर हरियाणा डिपो की बसें भी शहर के रोडवेज स्टैंड तक पहुंचती दिखाई दीं। इससे स्पष्ट हुआ कि नियमों के पालन में अभी ढिलाई बरती जा रही है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.