रायबरेली, अप्रैल 1 -- रायबरेली संवाददाता। शिक्षा सत्र के पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का अध्यापकों ने टीका लगा कर स्वागत किया गया। कहीं-कहीं स्कूल में बच्चों उपहार देकर उन्हें लुभाया गया। कई परिसर सजाए गए। अध्यापकों ने जागरूकता रैली भी निकाली। पहले दिन प्रवेश लेने वाले बच्चों को अलग-अलग अंदाज में स्वागत किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि पहले दिन जिले में एक दर्जन से अधिक प्रवेश हुए हैं। इसी तरह ऊंचाहार क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में स्कूल चलो अभियान के नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में अंकपत्र और छात्र-अभिभावक पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन हुआ। जिसमें मेधावी छात्रों और जागरूक अभिभावकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खं...