पहले दिन से आसान रही यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, जीएस रही सबसे सरल
गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में दूसरे दिन आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पहले दिन से आसान रही। अभ्यर्थियों के मुताबिक हिंदी के गद्यांश में ही समय लगा, बाकि सभी प्रश्न आसानी से हो गए। सामान्य अध्ययन का भाग आसान, जबकि गणित और रीजनिंग के सिर्फ दो तीन प्रश्न ही थोड़े से मुश्किल थे, लेकिन समय पर पेपर पूरा हो गया। वहीं, परीक्षा के दौरान केंद्रों पर अधिकारी और सुरक्षा बलों की मौजूदगी रही। पेपर शुरू होने से पहले केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी धूप में खड़े होने से परेशान जरूर नजर आए, लेकिन परीक्षा शुरु होने के बाद अधिकतर के चेहरे राहत भरे दिखे। हापुड़ रोड स्थित सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज से निकल रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर में सामान्य ज्ञान के भाग में इतिहास, भूगोल और करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे गए। रीजनिंग के कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.