पहले दिन सीर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस से गए 450 यात्री
वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी। कैंट (वाराणसी जंक्शन) से अमृतसर के छेहरटा स्टेशन तक जाने वाली सीर गोवर्धनपुर एक्सप्रेस का नियमित परिचालन सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन इस ट्रेन में कैंट स्टेशन से लगभग 450 यात्री रवाना हुए। नई ट्रेन में सफर करने के अनुभव को लेकर यात्री उत्साहित दिखे। इस सेवा के शुरू होने से वाराणसी से अमृतसर जाना काफी आसान हो गया है। यह गाड़ी प्रत्येक सोमवार, गुरुवार ओर शनिवार को शाम 7.50 बजे वाराणसी जंक्शन स्टेशन से प्रस्थान करेगी। जौनपुर सिटी, सुलतानपुर होते हुए रात 12.10 लखनऊ और अगले दिन शाम 4.35 बजे अमृतसर तथा शाम 5.10 बजे तक छेहरटा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या-14624 छेहरटा से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12.15 बजे तक कैंट स्टेशन आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.