पहले दिन सात हजार से ज्यादा घरों की हुई गणना
लखीमपुरखीरी, मई 23 -- जनगणना की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। पहले दिन प्रगणकों ने करीब सात हजार घरों में पहुंचकर डाटा इंट्री की है। जनगणना पूरी तरह से डिजिटल फार्मेट पर की जा रही है। बताते चलें कि स्व गणना में खीरी जिला प्रदेश में टॉप-10 जिलों में शामिल रहा है। एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह के मुताबिक 15 दिनों में 1.60 लाख लोगों ने स्वगणना की है। जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना शुरू हो गई है। पहले दिन प्रगणकों ने घर-घर जाकर मकानों की गणना की है। एडीएम ने बताया कि पहले दिन करीब सात हजार घरों की गणना हुई है। यह भी पढ़ें- 5120 कर्मियों को कमान, मकानों की गणना शुरू प्रगणक घरों पर जाकर डिटेल भर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि जब भी प्रगणक घर पर जाएं तो मांगी गई डिटेल उपलब्ध करा दें जिससे जनगणना का काम निर्धारित समय पर पूरा हो सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.