समस्तीपुर, फरवरी 2 -- समस्तीपुर। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के पहले दिन सोमवार को समस्तीपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह से ही शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और लंबा जाम लग गया। इसका सीधा असर परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं पर पड़ा, जिनमें से कई समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके। बताया गया कि जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि परीक्षार्थी घंटों सड़कों पर फंसे रहे। कुछ छात्र किसी तरह देर से परीक्षा केंद्र पहुंचे, जबकि कई छात्रों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। सबसे अधिक अव्यवस्था दुधपुरा क्षेत्र में देखने को मिली, जहां जाम से परेशान परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों का सब्र टूट गया। आक्रोशित लोगों ने दुधपुरा मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.