आजमगढ़, मार्च 19 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को आदिशक्ति के शैलपुत्री स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में घंट-घड़ियाल की गूंज के बीच दिनभर जयकारे गूंजते रहे। भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए कतारें लगी रहीं। लोगों ने नारियल, चुनरी, धूप और नौवेद्य चढ़ाकर मातारानी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शहर के चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी मंदिर में भोर में साफ-सफाई के बाद मातारानी का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद भक्तों के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। सुबह से ही यहां दर्शन-पूजन के लिए कतार लगी रही। बारी-बारी से भक्त मंदिर में जाकर दर्शन करते रहे। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन लगी थी। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनाती रही। दिनभर मंदिर में दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा। मंदिर को आकर्षक त...