गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष के पहले दिन बुधवार को रजिस्ट्री विभाग में एक घंटे का स्लॉट आवंटित करने का नियम लागू नहीं हुआ, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम का सर्वर स्लो होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्री कराने के लिए एक घंटे के अंदर का स्लॉट लागू नहीं हुआ,यहीं कारण है कि दोपहर 3 बजे के बाद सर्वर सही चला तो दोनों कार्यालयों में 102 रजिस्ट्री हो गई। कलेक्ट्री कचहरी परिसर में बुधवार सुबह लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचे तो आवेदन ऑनलाइन कराने में ज्यादा समय लगा। इसके साथ बैंक के सर्वर के कारण यूपीआई से शुल्क का भुगतान एवं पैन कार्ड का सत्यापन नहीं हो रहा था, जबकि एक ही आराजी में दो से अधिक विक्रेता होने पर आवेदन अपलोड नहीं हो रहा था। जनसेवा केंद्रों पर आवेदन अपलोड होने में दिक्कत के कारण रजिस्ट्री कार्या...