संभल, मार्च 18 -- जिले में बुधवार से यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया। पहले दिन कुल 1,980 कॉपियों की जांच की गई, जिनमें हाईस्कूल की 154 और इंटरमीडिएट की 1,826 उत्तरपुस्तिकाएं शामिल रहीं। सभी पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए और डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जाती रही। जिले में इंटर कॉलेज बहजोई, हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई, एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी, शंकर भूषण जनता इंटर कॉलेज संभल तथा आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कॉलेज संभल में मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल की 1,34,197 और इंटरमीडिएट की 1,13,892 उत्तरपुस्तिकाएं जांच के लिए पहुंची हैं। वहीं जिला विद्यालय निरी...