पहले दिन मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक की परीक्षा हुई
भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा शुक्रवार से आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर और डीएवी पब्लिक स्कूल बरारी परीक्षा केंद्र पर शुरू हुई। परीक्षा का आयोजन एक पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुई। शुक्रवार को छात्रों ने मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक की परीक्षा दी। शनिवार को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।दोनों केंद्रों पर करीब 900 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं 150 से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा का आयोजन हुआ। नई शिक्षा नीति के तहत यह व्यवस्था सीबीएसई के माध्यम से लागू की गई है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई में हाईस्कूल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन गणित में उलझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.