भागलपुर, मार्च 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार को कलश स्थापना के साथ हो गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू की। वहीं दुर्गा सप्तशती के पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चारण से शहर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। शुक्रवार को मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जायेगी। शहर के मानिकपुर, अलीगंज, तिलकामांझी, बरारी, इशाकचक, बड़ी खंजरपुर, जवारीपुर सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापन किया गया और शाम में पूरी विधि-विधान से आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ है, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.