औरैया, मार्च 19 -- औरैया, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन जिले भर के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख मंगला काली मंदिर, शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, फूलमती मंदिर व आर नगर स्थित काली माता मंदिर में विशेष सजावट के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। मंदिरों को फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप दिया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिर पहुंचकर नारियल, चुनरी, फूल-फल अर्पित किए और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं और पुरुषों ने परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए व्रत रखकर पूजा की। मंदिर परिसरों में सुरक्षा व्यवस्थ...