गंगापार, मार्च 19 -- सैदाबाद स्थित प्रसिद्ध निमहरा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की गई। मां के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए।असुविधा से बचने के लिए प्रशासन द्वारा तगड़े इंतजाम किए गए थे। वैसे तो पूरे सालभर निमहरा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है लेकिन नवरात्र पर भीड़ ज्यादा होती है।नवदुर्गा की पूजा के लिए नवरात्र के 9 दिन बेहद खास होते हैं। लेकिन मां के अलग-अलग अलग दिन पूजा और अर्चना करते हैं।नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा व अर्चना की जाती है। निमहरा धाम के पंडा ने बताया कि मां को सबसे प्रिय घी है। ऐसे में घी से बने दीपक व मिष्ठान मां को जरुर चढ़ाएं व मां का पूजन अर्चन करें। इसबार नववर्ष गुरुवार से शुरू हो रहा है, तो ऐसे में मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.