गंगापार, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र के पावन पर्व के प्रथम दिन लालापुर क्षेत्र के अमिलिया तरहार स्थित सिद्धपीठ मसुरियन माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को विशेष मेले का आयोजन होता है। जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां की पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं मां पूरी करती है।  आस पास के गांवों के साथ चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर सहित मध्य प्रदेश के कई जिले के भक्त इस सिद्धपीठ पर अपनी मनोकामनाएं लेकर आते है। साथ नव विवाहित जोड़े भी इस स्थ...