फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- बुधवार से प्राइवेट स्कूल भी खुल गए। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद स्कूल खुले, लेकिन बरसात ने स्कूलों की रौनक पर पानी फेर दिया। सुबह से खराब मौसम के चलते स्कूल में पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं की सख्या काफी कम रही। कहीं-कहीं तो 40 फीसद भी बच्चे नहीं पहुंचे। स्कूलों में पहला दिन समर वैकेशन के होमवर्क की जांच में ही बीता। वहीं स्कूलों के खुलने के साथ प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया भी जोर पकड़ रही है। परिषदीय स्कूलों में तो 25 जून से ही कक्षाएं शुरू हो गई थी, लेकिन प्राइवेट स्कूल बंद थे। बुधवार को प्राइवेट स्कूल खुले, लेकिन पहले दिन की छात्र उपस्थिति खराब मौसम की भेंट चढ़ गई। यह भी पढ़ें- बारिश के बीच स्कूलों में लौटी रौनक, पढ़ाई शुरू सुबह से मौसम के मिजाज को देख कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वहीं स्क...