गाजीपुर, अप्रैल 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को नए सत्र का शुभारंभ हो गया। विद्यालय पहुंचे छात्रों को शिक्षकों ने तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। छात्रों ने भी शिक्षकों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने विद्यालयों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को परखा। प्रधानाध्यापकों को हर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। विद्यालय में 75 प्रतिशत छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। अब शिक्षक विद्यालय बंद होने के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों से संपर्क करेंगे। साथ ही अभिभावकों के घर पहुंचकर छात्रों को विद्यालय भेजने व नए बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित करेंगे। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो गई। कक्षा शुरू कराने से पूर्व विद्यालयों में...