मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरनगर शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को अभियान के पहले दिन पांच स्कूलों के 60 वाहनों की जांच पडताल की गई है। इन वाहनों के दस्तावेज जांच करने को लिए गए है। परिवहन विभाग ने सभी स्कूलों को यूपी-आईएसवीएमपी पोर्टल पर स्कूली वाहनों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए है। इस पोर्टल के द्वारा स्कूली वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस, बीमा और परमिट आदि दस्तावेजों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा को लेकर शासन जनपद में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच पडताल करने के निर्देश दिए है। बुधवार से इस अभियान को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरआई ने टीम के साथ तीन स्क...