बरेली, मई 22 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-12 स्टेडियम प्रीमियर लीग के उद्घाटन मुकाबले में स्टेडियम नाइट राइडर्स ने स्टेडियम किंग्स को 39 रन से हराया। नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 142 रन बनाए। शिबा यादव ने 65, नक्श पांडे ने नाबाद 31 रन जोड़े। जवाब में किंग्स 19.1 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। आतिफ ने 3, आदि व सम्राट ने 2-2 विकेट लिए। शिबा यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। दूसरे मैच में स्टेडियम टाइटंस ने स्मैशर्स को 7 विकेट से हराया। स्मैशर्स के 129 रन के जवाब में टाइटंस ने 16.2 ओवर में लक्ष्य पा लिया। यह भी पढ़ें- पहले दिन नाइट राइडर्स व टाइटंस जीते आयांश 31 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुस्तकीम, अजय कश्यप, सोनेंद्र श्रोत्रिय समेत कई अतिथियों ने किया। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

हि...