सोनभद्र, मार्च 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में सोमवार से गेहूं खरीद के लिए 72 क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं, लेकिन पहले दिन किसी भी केंद्रों पर बोहनी नहीं हुई। केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे। फसल तैयार नहीं होने के चलते किसान केंद्रों पर नहीं पहुंचे। गेहूं खरीद के लिए विभाग की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन की तरफ से इस बार गेहूं खरीद के लिए लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। बिना लक्ष्य के ही गेहूं खरीद की जाएगी। सोमवार से विभाग की तरफ से 72 क्रय केंद्रों को क्रियाशील कर दिया गया है। इस बार समर्थन मूल्य में गतवर्ष के सापेक्ष 160 रूपये की वृद्धि की गई है। क्रय केंद्रों पर 2585 रूपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। 15 जून तक किसानों से सरकारी रेट पर गेहूं की खरीद होगी। गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.