प्रयागराज, मई 21 -- शहर के चार रूटों पर ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का अभियान पहले दिन गुरुवार को औपचारिकता बनकर रह गया। वकीलों के चक्काजाम और लेखपाल भर्ती परीक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने निर्धारित रूटों पर ई-रिक्शा के आवाजाही पर छूट दी। हालांकि पहले से तय रूटों पर बैरिकेड्स पर अभियान का बैनर जरूर लगा दिखा। डीसीपी यातायात नीरज पांडेय ने बताया कि 21 मई से शहर के रामबाग फ्लाईओवर, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से सुभाष चौराहे तक, लक्ष्मी टाकीज चौराहे से पुलिस क्लब चौराहा व पुलिस क्लब चौराहे से आनंद हास्पिटल तक और कचहरी से लेकर इविवि मार्ग व इविवि से एएनझा मार्ग तक ई-रिक्शा के परिचालन बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- रामलीला महासंघ ने चलाई नि:शुल्क ई-रिक्शा अभियान एक महीने तक चलेगा और इसके बाद समीक्षा की जाएगी। हालांकि, वकीलों के धर...