पहले दिन नदारद रहे परीक्षक, सिर्फ 16 हजार कॉपियां जंचीं
कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का विधिवत मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन पांच सेंटरों पर करीब 16 हजार कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन परीक्षकों की कमी से जूझता रहा। बताया जा रहा है कि शिक्षकों की अन्य कार्यों में ड्यूटी, 22 को एक प्रतियोगी परीक्षा के प्रशिक्षण आदि के कारण परीक्षक बहुत कम पहुंचे।मूल्यांकन का कार्य मंगलवार से शुरू किया गया था। यह दिन प्रशिक्षण और मूल्यांकन की दूसरी व्यवस्थाओं के साथ आदर्श कॉपियों के मूल्यांकन में बीत गया। बुधवार से विधिवत मूल्यांकन की शुरुआत की गई। पहले दिन हाईस्कूल की 12 हजार और इंटरमीडिएट की चार हजार कॉपियों का मूल्यांकन हो सका।बीएनएसडी इंटर कॉलेज, एबी विद्यालय और सुभाष इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की करीब 3,1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.