वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) शनिवार को जिले के 43 केंद्रों पर हुई। पहले से कार्यरत शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा अनिवार्य होने के कारण इस बार अभ्यर्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। सिटी कोऑर्डिनेटर और प्रधानाचार्य संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि परीक्षा का आयोजन दो दिनों (7 और 8 फरवरी) में किया जा रहा है। प्रथम पाली में कुल 27,832 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 24,647 ने परीक्षा दी, जबकि 3,185 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 17 केंद्रों पर 12,651 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 11,191 उपस्थित हुए और 1,460 अनुपस्थित रहे। पहले दिन लगभग 89 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...