सिद्धार्थ, मार्च 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पहले दिन अव्यवस्था के बीच शुरू हुआ। जनपद के तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर सीसी कैमरों की निगरानी में कॉपियों की जांच तो शुरू हुई, लेकिन बड़ी संख्या में परीक्षकों की अनुपस्थिति के कारण कार्य की रफ्तार काफी धीमी रही। जिले में कुल 1,88,501 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए प्राप्त हुई हैं, जिनमें से पहले दिन मात्र 13,064 कॉपियों का ही मूल्यांकन हो सका। सबसे बड़ी समस्या परीक्षकों की अनुपस्थिति रही, जहां कुल 1,046 परीक्षक ड्यूटी से नदारद पाए गए।जिविनि कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शिवपति इंटर कॉलेज, शोहरतगढ़ में हाईस्कूल की 86,094 कॉपियों के सापेक्ष पहले दिन 7,949 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हुई। यहां तैनात 582 परीक्षकों में से 328 अन...