बलिया, अप्रैल 6 -- बलिया, संवाददाता। जिले के सभी 940 पंचायतों में सोमवार से फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगा विशेष कैंप पहले ही दिन तकनीकी बाधा की भेंट चढ़ गया। लेखपाल-कानूनगो और पंचायत सहायक पंचायत सचिवालयों पर पूरे दिन डटे रहे। लेकिन पोर्टल नहीं चलने के कारण एक भी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सका। 'हिन्दुस्तान' टीम ने कुछ पंचायतों की पड़ताल किया। इस दौरान तकनीकि दिक्कत को देखते हुए लेखपाल और अन्य कर्मी किसानों का विवरण ऑफलाइन नोट कर रहे थे। उनका कहना था कि जब पोर्टल चलेगा तो जल्दी से भर दिया जायेगा और किसानों बायोमेट्रिक लगाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। तकनीकि दिक्कत आने से किसान भी बेहद परेशान दिखे, उनका कहना था कि वह मड़ाई आदि का काम छोड़कर इसलिए आए थे कि पंजीकरण हो जायेगा। इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.