गौरीगंज, दिसम्बर 14 -- अमेठी। संवाददाता जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत जिले भर में कुल 926 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान का उद्देश्य शून्य से 5 वर्ष तक के कुल 3,16,224 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें आजीवन अपंगता से सुरक्षित करना है। अभियान के पहले ही दिन उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। बूथों पर 1,50,823 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया और स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। सीएमओ ने बताया कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इसके लिए शेष दिनों में घर-घर भ्रमण कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.