आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को नए शिक्षासत्र की शुरुआत हुई। पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का रोली-तिलक और पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। शिक्षकों ने उनका स्वागत करने के साथ चाकलेट भेंट किए। नए शैक्षिक सत्र को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा। पहले दिन अधिकांश स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल रहा। शिक्षकों ने बच्चों के साथ स्कूल चलो रैली निकाली। प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम में देवगांव कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज डॉ. विमल तिवारी, प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव, वरिष्ठ अध्यापक आशीष श्रीवास्तव, सदिका बानो, उदयप्रताप दुबे, छुन्ना पाल आदि मौजूद रहे। बरदह संवाददाता के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.