मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में पहले दिन इंटर की छह फीसदी कॉपियां जांची गईं, लेकिन डाटा इंट्री एक फीसदी कॉपियों की ही हो सकी। जिले में पांच केन्द्रों पर शुक्रवार से इंटर कॉपियों की जांच शुरू की गई है। पहले दिन किसी केन्द्र पर एक तो किसी पर पांच फीसदी तक कॉपियां जांची गईं। सबसे अधिक चैपमैन मूल्यांकन केन्द्र पर कॉपियां जांची गई। इस केन्द्र पर अंग्रेजी, उर्दू और साइकोलॉजी की कॉपियां भेजी गई है। 58850 कॉपियां इस केन्द्र पर आई हैं। 3072 कॉपियां जांची गईं। इसमें डाटा इंट्री एक भी नहीं हो सकी। जिला स्कूल में हिन्दी की 56171 कॉपियां आई हैं। पहले दिन 3 फीसदी कॉपी जांची गई। लगभग सभी मूल्यांकित कॉपियों की डाटा इंट्री भी कर दी गई। डीएन हाईस्कूल में 55130 कॉपियां भेजी गई हैं। इनमें 3 फीसदी कॉपियों की जांच हुई। डाटा इंट्र...