बलिया, फरवरी 17 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा जिले में 19 केन्द्रों पर मंगलवार से प्रारम्भ हो गई। पहले ही दिन परीक्षार्थियों को गणित के फार्मूलों ने खूब छकाया। हालांकि बच्चों ने भी पूरे जोश और विश्वास के साथ जवाब भी दिए। कुल नौ हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर आदि परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर ही सघन तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। कहीं से कोई गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई। नागाजी उमावि माल्देपुर में कुल 771 बच्चे पंजीकृत थे। यहां दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.